back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका के ह्यूस्टन में नाइटक्लब में लगी आग, 3 घायल

ह्यूस्टन, 1 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य टेक्सास के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन में शनिवार तड़के एक नाइट क्लब में आग लगने से 3 लोग घायल हो गए। ये जानकारी अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट के हवाले से बताया कि दक्षिण-पश्चिम ह्यूस्टन में आईक्लब नाइटक्लब में लगी आग से एक हजार से ज्यादा लोग बच गए। अधिकारियों ने कहा कि 3 लोगों की धुएं से दम घुटने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय मीडिया आउटलेट एबीसी13 ने बताया कि कैमरों ने कई लोगों को अग्निशामकों से ऑक्सीजन प्राप्त करते हुए देखा। ह्यूस्टन फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने कहा, हमें यहां पहुंचने में थोड़ा समय लगा। बहुत सारे लोग थे। शायद 1,000 से 1,500 लोग बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। एक बार जब हम यहां पहुंचे, तो हमारे सामने और पीछे के दरवाजे से भारी काला धुआं निकल रहा था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच चल रही है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...