female-liquor-smuggler-arrested-for-selling-liquor-at-lock-down-prices
female-liquor-smuggler-arrested-for-selling-liquor-at-lock-down-prices

लॉक डाउन के दौरान मुंहमांगे दामों पर शराब बेचने वाली महिला शराब तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 22 मई (हि.स.)। लॉक डाउन के दौरान मुंहमांगे दामों पर शराब बेचने वाली एक महिला शराब तस्कर को दक्षिण जिला के नारकोटिक्स स्क्वायड ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दक्षिणपुरी, अंबेडकर नगर निवासी बिरमा देवी (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के पास से कुल 18 पेटी (864 पौवे) अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब राजस्थान में बिक्री के लिए ही है। बिरमा के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी के छह मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह शराब कहां से लाई थी। दक्षिण जिला के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले के नारकोटिक्स स्क्वायड को सूचना मिली कि एक महिला अंबेडकर नगर इलाके में लॉक डाउन के दौरान अवैध शराब बेच रही है। सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया। इसके बाद शुक्रवार को अंबेडकर नगर इलाके में महिला को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपित बिरमा देवी की निशानदेही पर उसके घर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बिरमा देवी महज 18 साल की उम्र से शराब तस्करी के धंधे में लिप्त है। उसके खिलाफ अंबेडकर नगर थाने में अलग-अलग छह मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in