back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम में फैशन डिजाइनर युवती ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

गुरुग्राम, 24 मई (आईएएनएस)। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित वैली व्यू एस्टेट सोसाइटी में 26 वर्षीय फैशन डिजाइनर युवती ने एक इमारत की 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान हरियाणा के करनाल की रहने वाली चारु खरबंदा के रूप में हुई है। चारु के पिता अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पिछले साल सितंबर में नौकरी की तलाश में गुरुग्राम आई थी और अप्रैल से वैली व्यू एस्टेट में किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सोमवार की रात करीब 8.10 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि गुरुग्राम में एक युवती ने कथित तौर पर 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और युवती को एक निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएलएफ फेज-1 थाने के एसएचओ ने बताया, मृतका के परिजन मंगलवार सुबह गुरुग्राम पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की मां गरिमा मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵