back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड के लातेहार में नक्सलियों से आठवीं बार मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

लातेहार, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले 10 दिनों के अंदर झारखंड के लातेहार और लोहरदगा जिले की सीमा पर स्थित केदली टोला जंगल में भाकपा माओवादी नक्सलियों के साथ पुलिस की शुक्रवार की दोपहर आठवीं बार मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से लगभग एक सौ राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ के बाद केदलीटोला व नारायणपुर समेत लातेहार-लोहरदगा जिला के सीमा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में कारतूस, मैग्जीन, इंसास राइफल और पिस्टल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की आशंका है। हालांकि अब तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ज्ञात हो कि गत 8 फरवरी से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। अब तक 8 बार सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। इस दौरान एक हार्डकोर नक्सली मारा गया है, जबकि सुरक्षा बलों के 3 जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाए गए कई बंकर ध्वस्त कर दिए हैं। विदित हो कि पिछले कई दिनों से लातेहार व लोहरदगा सीमा क्षेत्र के जंगलों में पुलिस के द्वारा माओवादियों के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को छापामारी में निकली पुलिस के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हुई। आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख कर माओवादी जंगलों में भाग निकले। लातेहार और लोहरदगा का सीमावर्ती इलाका काफी दुर्गम है, बावजूद इसके पुलिस पूरी मुस्तैदी व सर्तकता के साथ अभियान चला रही है। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...