back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के बवाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड, बवानिया गिरोह का एक बदमाश घायल

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस और राजेश बवानिया गिरोह के बदमाशों के बीच गुरुवार सुबह बवाना इलाके में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 2 अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल दिल्ली एनसीआर में बवाना गैंग का काफी प्रभाव माना जाता है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को इनकी सूचना मिली थी। जब पुलिस ने इनको पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और बदमाशों की इस मुठभेड़ में कुल 7 राउंड फायरिंग हुई। बदमाशों द्वारा हुई फायरिंग का जवाब देते हुए जब दिल्ली पुलिस ने फायरिंग की तो उसमें गैंगस्टर मनबीर रैंचो की सीधे पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के साथ हुई राजेश बवानिया गिरोह के बदमाशों के साथ मुठभेड़ में बदमाशों के पास से 2 हथियार और 10 कारतूस जब्त किए हैं। वहीं पैर में गोली लगने के कारण घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। –आईएएनएस एमएसके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵