04/05/2021 राजगढ़,04 मई (हि.स.)। तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम बनी में मंगलवार दोपहर गिरवी रखी चांदी मांगने पर युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ डंडे से मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार ग्राम बनी निवासी लीलाबाई (62) पत्नी घीसालाल मोंगिया ने बताया कि गिरवी रखी चांदी मांगने पर गांव का मुकेश पुत्र प्रहलाद मोगिया गाली-गलौंज करने लगा। विरोध करने पर डंडे से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक





