back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जालसाज सुकेश के खिलाफ दर्ज मामले में ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज का बयान दर्ज किया

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। वित्तीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का बयान दर्ज किया। जैकलीन ने जालसाज (कॉनमैन) सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना बयान दर्ज कराया। वह पांच घंटे से अधिक समय तक प्रवर्तन निदेशालय के नई दिल्ली कार्यालय में रहीं, लेकिन एजेंसी ने इस बात से इनकार किया कि उसने उनसे पूछताछ की है। बेंगलुरू के मूल निवासी 27 वर्षीय चंद्रशेखर पर 15 प्राथमिकी दर्ज हैं। एक शानदार जीवन शैली के लिए, उसने बेंगलुरू और चेन्नई में लोगों से कई करोड़ रुपये ठगे हैं। वह फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। ईडी ने 23 अगस्त को उसका आलीशान बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद और एक दर्जन से अधिक लग्जरी कारों को जब्त किया था। उस पर तिहाड़ जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपये का रंगदारी का रैकेट चलाने का भी आरोप है। उस पर राजनेताओं के करीबी होने के भी आरोप हैं। उस पर यह आरोप लगाया गया है कि उसने अपना काम करवाने का वादा करके 100 से अधिक लोगों को ठगा है। वह जबरन वसूली के पैसे से रॉल्स रॉयस सहित महंगी कारें खरीदता था। तमिलनाडु में चंद्रशेखर आमतौर पर बीकन वाली कार में यात्रा करता था और दावा करता था कि वह तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का पुत्र है। उसने आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई. एस. आर. रेड्डी का भतीजा और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा का सचिव बनकर कई लोगों को ठगा है। केरल में कोच्चि से संबंधित एक मामले में, सुकेश ने इमैनुएल सिल्क्स को एक प्रचार कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लाने का वादा किया था। उसने उनसे 20 लाख रुपये भी लिए थे। हालांकि, वह कोट्टायम में शोरूम के उद्घाटन के लिए तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर आया। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...