back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईडी ने पीएमएलए मामले में शारदा ग्रुप की और संपत्तियां कुर्क की

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शारदा ग्रुप ऑफ कंपनीज में चल रही जांच में 35 करोड़ रुपये की अतिरिक्त चल और अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियां विष्णुपुर में वाहन, भवन, फ्लैट और बंगले, दक्षिण 24 परगना, नदिया, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में जमीन के प्लॉट के रूप में हैं। अधिकारी ने कहा, ये संपत्तियां या तो शारदा ग्रुप के स्वामित्व में थीं या अपराध की आय ऐसी संपत्तियों में निवेश की गई थी (शारदा ग्रुप ने विक्रेताओं को पूर्ण अग्रिम भुगतान किया था)। शारदा ग्रुप ने 2013 तक पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा राज्यों में फैले ऑपरेशन के साथ चिटफंड घोटाला किया। ईडी अधिकारी ने कहा, कंपनी द्वारा जुटाए गए कुल धन की मात्रा लगभग 2,459 करोड़ रुपये है, जिसमें से लगभग 1,983 करोड़ रुपये जमाकर्ताओं को अब तक (ब्याज राशि को छोड़कर) नहीं चुकाए गए हैं। ईडी ने कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर 2013 में शारदा ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पहले ईडी ने 7 आदेश जारी किए थे जिनकी पुष्टि पीएमएलए के तहत निर्णायक प्राधिकारी ने की। ईडी अधिकारी ने कहा, अपराध की उक्त आय को जब्त करने के अलावा धन शोधन के अपराध में शामिल व्यक्तियों को सजा देने की गुहार की गई है। अधिकारी ने कहा कि 2016 में उन्होंने पहली अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दायर की और बाद में 2021 में एक पूरक अभियोजन शिकायत भी दर्ज की गई। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵