during-the-quarrel-the-woman-chewed-her-sister39s-thumb-and-broke-it
during-the-quarrel-the-woman-chewed-her-sister39s-thumb-and-broke-it

झगड़े के दौरान महिला ने अपनी भाभी का अंगूठा चबाकर अलग किया

नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स)। शाहदरा इलाके में झगड़े के दौरान एक महिला ने अपनी भाभी का अंगूठा चबाकर अलग ही कर दिया। 45 वर्षीय पीड़िता मीना सोनी दर्द से छटपटाने लगी। बेटे मां को बचाने आए तो चाचा ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी ननद मीनू शर्मा मौके से फरार हो गई। जख्मी हालत में मीना को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। शाहदरा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता मीना सोनी परिवार के साथ शाहदरा के गोरखपार्क में रहती है। वह गृहिणी हैं। पुलिस को दिए बयान में मीना ने बताया कि अक्सर उनका छोटी-छोटी बातों पर सास व देवर से झगड़ा होता रहता है। सोमवार देर रात को उनकी सास विमला देवी और देवर संजय वर्मा से झगड़ा होने लगा। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी ननद मीनू शर्मा अपने पति के साथ वहां पहुंच गई। आते ही मीनू ने मीना से झगड़ा शुरू कर दिया। कहासुनी के दौरान वह मीना से गाली-गलौज करने लगी। इस दौरान मारपीट भी शुरू हो गई। आरोप है कि मीनू ने अपनी भाभी मीना का के हाथ का अंगूठा चबाकर अलग कर दिया। बेटे विक्रांत और शिव मां को बचाने आए तो चाचा संजय वर्मा ने दोनों को बुरी तरह पीटा। बाद में मंगलवार को मीना की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in