back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्ग : सिम्प्लेक्स कास्टिंग कंपनी की डायरेक्टर संगीता केतन शाह के साथ 87 करोड़ की धोखाधड़ी, अपराध दर्ज

दुर्ग / भिलाई, 30 मई (हि. स.)। भिलाई में एक हाई प्रोफाइल ठगी का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले कोलाकाता के हैं। मामले में 13 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इस सुनियोजित ठगी की शिकायत सिम्प्लेक्स कास्टिंग कंपनी की डायरेक्टर संगीता केतन शाह ने पुलिस को दर्ज कराई है। सुपेला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। सुपेला पुलिस को संगीता ने बताया कि सभी आरोपित एक जमाने से सिम्प्लेक्स कंपनी के कस्टमर हुआ करते थे। यही कस्टमर सिंप्लेक्स की उरला स्थित एक यूनिट को खरीदने के लिए तैयार हुए, जितनी रकम तय की गई थी, उससे कम देकर सिम्प्लेक्स की उस यूनिट का उन्होंने मालिकाना हक पा लिया जबकि जितने में सौदा तय हुआ वो रकम सिम्प्लेक्स की डायरेक्टर संगीता केतन शाह को मिली ही नहीं। संगीता की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने शनिवार देर शाम को टेक्समैको रेल एंड इंजीनयिरिंग लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर सरोज कुमार पोद्दार, अक्षय पोद्दार, अमल चंद्र चक्रवर्ती, उत्सव पारेख, सुनील मित्रा, कार्तिकेयन देवरायपुरम रामासामी, दामोदर हजारीमल केला, अशोक कुमार विजय, इंद्रजीत मुखर्जी, वीरेंद्र सिंहा, मृदृला झुनझुनवाला, आशीष कुमार गुप्ता और रूषा मित्रा पंजीकृत कार्यालय बेलघरिया उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच- पड़ताल में जुटी है । हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...