back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नशे में धुत राजस्थान महिला की आंखों की रोशनी गायब, कई दिनों तक दुष्कर्म का शिकार

जयपुर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्थान की एक महिला, जो अपने बुखार की जांच कराने के लिए एक मेडिकल स्टोर पर गई थी, उसको नशे का इंजेक्शन लगाकर पहले तो बेहोश किया गया और उसी हालत में देहरादून ले जाने के बाद 10 दिनों तक नशीला पदार्थ देकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस के मुताबिक, देहरादून में उसे बेहोश रखने के लिए हाई डोज ड्रग्स पर रखा गया जिससे उसके साथ बार-बार रेप किया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस उच्च खुराक ने उसकी आंखों की रोशनी को प्रभावित किया और उसे अंधा बना दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर राजस्थान लाया गया है। पाली के एसपी कालूराम रावत ने कहा, आरोपी बद्रीदास वैष्णव को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया है जहां उसने पीड़िता को 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर ये कार्रवाई की गयी। पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी बेटी 18 जून को बाजार से सब्जियां और फल खरीदकर अपना बुखार जांचने के लिए आरोपी की मेडिकल शॉप गई थी। आरोपी ने उसे दवा का इंजेक्शन लगाया, जिससे वह बेहोश हो गई और बाद में उसे अपनी ब्रेजा कार में देहरादून ले गया। यहां उसे 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया जहां उसे बेहोश रखने के लिए लगातार हाई डोज के इंजेक्शन दिए गए जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई। इस बेबस मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने टीम गठित की जिसे देहरादून रवाना कर आरोपी को हिरासत में लेकर सोमवार को पाली थाने लाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵