back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पत्नी, ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने पर डॉक्टर ने की आत्महत्या

गुरुग्राम, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल के एक डॉक्टर ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। दो हफ्ते बाद घर से एक सुसाइड नोट बरामद होने के बाद आत्महत्या करने की वजह का खुलासा हुआ। मृतक के परिजनों ने मामले की शिकायत पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस को दी थी। गांव झंझरोला निवासी शिकायतकर्ता ओम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र रविंदर गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर था। सिंह ने पुलिस को बताया, मेरे बेटे की शादी अलवर की रहने वाली मनीषा से जनवरी 2015 में हुई थी। 26 अगस्त को मानसिक तनाव के चलते रविंदर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। मैंने उस समय कोई शिकायत दर्ज नहीं की थी। सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि रविंदर की मौत के 14 दिन बाद जब वह अपना सामान अलग कर घर की सफाई कर रहा था, तो रविंदर के सूटकेस में एक डायरी मिली जिसमें सुसाइड नोट था। सिंह ने अपनी पुलिस शिकायत में यह बात कही, सुसाइड नोट में रविंदर ने लिखा था कि उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं, जिसके कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी मनीषा, सास कमलेश, मनीषा की मौसी सुमन और सूरत को भी जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद, सिंह ने शिकायत दर्ज की और पुलिस को सुसाइड नोट सौंप दिया, जिसने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...