back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीवाली हुई दुखद: मैसूर में मिला लापता लड़के का शव

मैसूर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के हनगोड में एक व्यापारी के 9 साल के अपहृत बेटे का शव मिलने के बाद दीवाली का जश्न मातम में बदल गया। कार्तिक का 3 नवंबर को अपहरण कर लिया गया और एक दिन बाद उसका शव बरामद किया गया था। इस सिलसिले में जहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, वहीं चार अन्य अभी भी फरार हैं। कार्तिक चौथी कक्षा का छात्र है। वह पटाखा खरीदने के लिए घर से निकला था लेकिन उसके बाद वो घर नहीं लौटा। उसके पिता नागराज को आरोपी का फोन आया और उसने फिरौती के रूप में 4 लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने उसे पुलिस के पास न जाने के लिए भी कहा। हालांकि, नागराज ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लड़के की हत्या करने की बात कबूल की। उन्होंने वह स्थान भी दिखाया जहां शव फेंका गया था। पुलिस को अंदेशा है कि फिरौती की कॉल करने के बाद पहचान न होने की चिंता में अपहरणकर्ताओं ने लड़के की हत्या कर दी और छिप गए। आसपास के ग्रामीणों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵