back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के बेगूसराय में दूसरे के बर्तन से 1 गिलास पानी पीने पर दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले में सिर्फ पानी के एक गिलास के लिए एक दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बेगूसराय जिले के चौहारी थाना के अंतर्गत आने वाले बादेपुरा गांव के 50 वर्षीय छोटे लाल सहानी की पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है, जब छोटे लाल साहनी मछली पकड़ने के लिए गांव के पास स्थित एक तालाब में गए थे। घर लौटते समय उन्हें काफी प्यास लगी थी, इसलिए उन्होंने एक पानी के बर्तन से एक गिलास पानी लिया, जो दिनेश साहनी का था। चौहारी थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार ने कहा, जब छोटे लाल पानी पी रहा था, तो उसे दिनेश साहनी और उसके बेटे दीपक साहनी ने देख लिया। इस बात पर उन्होंने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पीड़ित को अन्य ग्रामीणों की मदद से किसी तरह घर पर पहुंचाया गया। कुमार ने कहा, उसकी हालत बिगड़ने पर उसकी पत्नी मिथिलेश देवी शुक्रवार को उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय ले गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया, क्योंकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पीड़िता और उसका परिवार बेहद गरीब है। ग्रामीणों ने चंदा देकर पीएमसीएच भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका पार्थिव शरीर गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने उसके दाह संस्कार में भी योगदान दिया। अधिकारी ने कहा, हमने मुख्य आरोपी दिनेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...