back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भक्त की मौत

मथुरा, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मथुरा के वृंदावन में प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के बाहर गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। ये घटना शनिवार की है जब वीकेंड और एकादशी पर्व के चलते मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी थी। भक्त, लक्ष्मण सिंह, गाजियाबाद से दर्शन के लिए आए थे और जैसे ही वह गिरे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने भक्त को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत कार्डियक अटैक से हुई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) संजीव कुमार जैन ने बताया कि 65 वर्षीय लक्ष्मण की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। अंचल अधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि लक्ष्मण को अचानक चक्कर आया और वे गिर पड़े। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵