back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मनचले आशिक ने महिला को मारी गोली, मौत

भागलपुर, 17 मई (हि.स.)। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गोनुधाम मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को मनचले आशिक ने गोली मार दी। इस घटना में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना गोनू धाम तरडीहा सड़क मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। मृतका तरडीहा निवासी बलराम राय की पत्नी 27 वर्षीय सीमा देवी है। घटना को लेकर मृतका के ससुर बासुदेव राय ने बताया कि गांव के ही स्वर्गीय मन्नू राय के पुत्र प्रमोद राय ने मेरी बहू को गोली मारी और भाग गया। ग्रामीणों की मानें तो यह घटना प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है। उल्लेखनीय है कि मृतक महिला के पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। आरोपी प्रमोद राय महिला से जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन महिला उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। इसको लेकर आरोपी पहले भी महिला को कई बार जान मारने की धमकी दे चुका था। परिजनों ने बताया कि होली के समय आरोपी ने उनके घर में आग भी लगा दिया था, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया, जिससे घर नहीं जल पाया था। इसके बाद पंचायत के सरपंच द्वारा दोनों पक्षों में पंचायती भी किया गया था। उस समय आरोपी ने अब आगे किसी तरह का गलत व्यवहार नहीं करने का वचन दिया था लेकिन कुछ दिनों से फिर आरोपी महिला पर शादी करने का दबाव बनाने लगा था। जब महिला ने फिर शादी से इंकार कर दिया तो घटना को अंजाम दिया। महिला की शादी 2011 में बलराम राय से हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। जिसमें एक 5 वर्षीय पुत्र सागर कुमार एवं एक 8 वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी है। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस थाना अध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी विपिन बिहारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची | पुलिस ने गांव के ही एक युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया है। बताया जाता है कि युवक मनीष शुक्ला आरोपी का मित्र है। जगदीशपुर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵