deoria-gangster-action-taken-against-six-criminals
deoria-gangster-action-taken-against-six-criminals

देवरिया : छह अपराधियों के विरूद्ध की गई गैंगेस्टर की कार्यवाही

देवरिया, 02 जून (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्र के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने छह अपराधियों के ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई बुधवार को किया। शहर कोतवाल राजू सिंह के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शातिर अपराधी जीवन उर्फ जीतू पुत्र प्रेमनाथ गांव सल्लाहपुर थाना आन्दर जिला सिवान बिहार, रजनीश उर्फ मास्टर उर्फ सन्नी उर्फ हिमांशु पुत्र पुरुषोत्तम राय, भोला उर्फ अनुज प्रताप राय पुत्र स्व. तारकेश्वर राय गांव खलवा थाना नौतन जिला सिवान बिहार, प्रकाश उपाध्याय पुत्र विनोद उपाध्याय गांव दरौली थाना दरौली जिला सिवान बिहार, अभिमन्यु कुमार राम पुत्र स्व. रामकिशुन राम गांव सेवतापुर थाना मैरवा जिला सिवान बिहार, रत्नेश उफ रिन्कू उर्फ ओंमकारनाथ पाण्डेय पुत्र वशिष्ठ नारायण पाण्डेय गांव पचवेलिया थाना असावं जिला सिवान बिहार एक संगठित गिरोह हैं। ये सभी अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए गैंग बनाकर अपराध करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in