back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली: द्वारका में चाकू मारकर हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के द्वारका इलाके में मटियाला रोड पर एक महिला की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक 22 वर्षीय पीड़िता का प्रेमी था। यह घटना सोमवार शाम की है जब आरोपी ने पीड़िता से कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मुलाकात की। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पीड़िता रात 12 बजे से पहले अपने माता-पिता को यह बताकर घर से निकली कि वह अपने दोस्त के यहां रहेगी। जैसे ही वह आरोपी से मिली, उसने गुस्से में आकर महिला पर कथित तौर पर सात वार किए। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां ज्यादा खून बहने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया गया। आईएएनएस द्वारा एक्सेस किए गए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वीडियो में आरोपी को महिला को कई बार चाकू मारते हुए और दो पुरुषों को महिला को बचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। सूत्रों ने बताया कि महिला और आरोपी पहले रिलेशनशिप में थे, हालांकि कुछ समय पहले उनका ब्रेकअप हो गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के इनकार करने के बाद आरोपी ने हत्या की है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान अंकित गाबा, मनीष और हिमांशु के रूप में हुई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में देश के सभी महानगरों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵