back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के सीएम के ओएसडी को जारी किया नोटिस

जयपुर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक नोटिस जारी कर फोन टैपिंग मामले में दिल्ली में पेश होने को कहा है। गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को 22 अक्टूबर को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तलब किया है। शर्मा को पहले भी दिल्ली आने का नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह नहीं गए थे। उन्हें अब सुबह 11 बजे ई-मेल के जरिए नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि, शर्मा इस मामले को लेकर कानूनी राय ले रहे हैं। इससे पहले शर्मा को 24 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह उस वक्त पेश नहीं हुए थे। शर्मा ने फोन टैपिंग मामले में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में ओएसडी को राहत देते हुए हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। शर्मा के सामने गहलोत सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी को भी जून में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह भी नहीं गए थे। जोधपुर के सांसद और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस साल 25 मार्च को फोन टैपिंग का मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज कराते हुए शेखावत ने कहा था कि फोन टैपिंग के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। शर्मा ने इस एफआईआर को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट में अब तक इस मामले की 3 बार सुनवाई हो चुकी है। अभी हाल ही में लोकेश शर्मा को गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से 13 जनवरी तक राहत मिली है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵