back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली : नकाबपोश बदमाशों ने मिठाई की दुकान में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मिठाई की दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गोलीबारी में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रविवार शाम करीब 6 बजे नजफगढ़ चावला बस स्टैंड स्थित मित्तल स्वीट शॉप में यह गोलीबारी हुई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आया कि शाम के वक्त दुकान पर कई ग्राहक खड़े थे। अचानक दो नकाबपोश आए और गोलीबारी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाशों ने मिलकर 4 राउंड गोलियां सीधे दुकानदार के ऊपर चलाईं। इस घटना के बाद मिठाई की दुकान में मौजूद ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। बदमाश मौका देख फरार हो गए। बदमाशों ने गोलीबारी किस कारण की, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस विभाग के लोग मौजूद हैं और टीम बना आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात को फिलहाल नकार रही है कि बदमाश किसी को मारने के मकसद से दुकान में आए, बल्कि डराने के मकसद से आए और गोली चलाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस के अनुसार, जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम इस घटना की जांच कर रहे हैं, क्योंकि उनके चहरे ढके हुए थे। इसलिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल उनकी पहचान की जा रही है। साथ ही, करीब 5 टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं। वहीं दुकानदार से भी पूछताछ चल रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। –आईएएनएस एमएसके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...