back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली: तिहाड़ जेल में 15 कैदियों ने जानबूझकर खुद को किया घायल

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में कम से कम 15 कैदियों ने जानबूझकर खुद को घायल कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, घटना दो दिन पहले बुधवार को हुई, उनमें से चार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। महानिदेशक (कारागार) संदीप गोयल ने आईएएनएस को बताया, सभी चोटें खुद से लगी हैं और उन्हें अब छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि अन्य 11 कैदियों को केवल मामूली चोटें आई थीं और उनका जेल परिसर में इलाज किया गया। गोयल ने बताया कि उक्त सभी बंदियों के खिलाफ जेल नियमावली के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सात महीने पहले 27 सितंबर 2021 को शहर की मंडोली जेल से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। उस घटना में जेल नंबर 11 में दो कैदी – दानिश और अनीश – बिना किसी कारण के अपने वार्ड से बाहर जाना चाहते थे और बाद में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इससे वह उत्तेजित हो गये और उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया और यहां तक कि दूसरों को भी ऐसा करने के लिए कहा। इसके बाद अन्य कैदियों ने भी दीवारों पर सिर पीटकर और एक-दूसरे को छुरा घोंपकर खुद को घायल करना शुरू कर दिया। इसके बाद जेल अधिकारियों को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories