back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नाइजीरिया में इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

अबुजा, 3 मई (आईएएनएस)। नाइजीरिया के लागोस राज्य में एक तीन मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। बचावकर्मियों ने एक और शव बरामद किया है। दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी के समन्वयक इब्राहिम फरिनलोय ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि ओनिगबो इलाके में रविवार को रात करीब 11 बजे इमारत ढह गई थी। बचाव दल ने अब तक नौ पीड़ितों के शव निकाले हैं। फरिनलोय ने कहा कि एक चार साल के बच्चे का शव मलबे में मिला है। उन्होंने कहा कि इमारत में रहने वाले 24 लोगों को जीवित बचा लिया गया और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मलबे में दबे लोगों की तलाश में घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि इमारत ढहने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। नवंबर 2021 में लागोस शहर में एक 21 मंजिला इमारत के गिरने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई थी। पीड़ितों में इमारत का मालिक भी शामिल है। नाइजीरिया में इमारत के ढहने के मामले असामान्य नहीं हैं, और स्थानीय विशेषज्ञ उन्हें गलत संरचनाओं, भवन योजना और नियमों का पालन न करने और निर्माण के दौरान घटिया सामग्री के उपयोग के लिए दोषी ठहराते हैं। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵