back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंस दरिया से मिला व्यक्ति का शव

उधमपुर/अरनास, 14 जून (हि.स.)। जिला रियासी के अरनास क्षेत्र से बह रहे अंस दरिया से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जानकारी अनुसार आज कुछ लोगों ने अंस दरिया में एक शव को बहते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कड़ी मशकत के उपरांत बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल रियासी में ले जाया गया। जहां पर शव की पहचान देसा सिंह (65) पुत्र मंसा राम निवासी थनपाल, तहसील ठाकराकोट, जिला रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने सारी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच प्रारंभ कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान ———

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵