back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अबू धाबी के एक रेस्तरां में सिलेंडर विस्फोट, 2 लोगों की मौत, 120 घायल

अबु धाबी, 24 मई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी में पुलिस ने पुष्टि की है कि अबू धाबी के एक रेस्तरां में गैस सिलेंडर विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और 120 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्तरां, जो दक्षिण एशियाई भोजन परोसता है, मध्य अबू धाबी में एक पांच मंजिला इमारत में स्थित है। सोमवार को हुए विस्फोट में कई दुकानें और छह अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। अबू धाबी पुलिस ने कहा कि घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, अधिकारियों द्वारा घटना की जांच शुरू करने से पहले क्षेत्र में चार अपार्टमेंट इमारतों को खाली कर दिया गया था और निवासियों को अस्थायी आवास प्रदान किया गया था। –आईएएनएस एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵