back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्राईम ब्रांच और अमझेरा पुलिस ने पकड़े दो कुख्यात इनामी बदमाश

धार 24 मई (हि.स. )।जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के अनुसार धार जिले के गंधवानी क्षेत्र के ग्राम धामाखेड़ी के रहने वाले आरोपी.सकरू पिता मगन सिंह परमार उम्र 28 साल तथा जालम पिता दयला परमार उम्र 20 साल निवासी ग्राम धामाखेडी बयडीपुरा को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस व फालिया सहित क्राइम ब्रांच व अमझेरा पुलिस ने धर दबोचा है। क्राइम ब्रांच व अमझेरा पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना अमझेरा, थाना मनावर व थाना गंधवानी में डकैती व लूट जैसे गंभीर अपराध दर्ज थे। आरोपित लम्बे समय से फरार चल रहे थे दोनों पर 36000 का इनाम भी घोषित था। आरोपियों को पकड़ने में क्राईम ब्रांच धार प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय, कार्यवाहक उप निरीक्षक धीरज सिंह राठौर, कार्यवाहक सउनि रामसिंह गौर, सायबर शाखा धार से प्रशांत सिंह एवं थाना प्रभारी अमझेरा श्री रतन लाल मीणा, उनि राजेन्द्र सिंगोड, सउनि अजय वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हिंदुस्थान समाचार/ ज्ञानेंद्र त्रिपाठी

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵