back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोतस्करों ने पुलिस और क्यूआरटी टीम पर फायरिंग की

अलवर, 29 जून(हि.स.)। अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में लक्ष्मणगढ़ रोड पर सोमवार देर रात गोतस्करों ने पीछा कर रही पुलिस और क्यूआरटी की टीम पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में क्यूआरटी के जवान मनीष कुमार को गोली लगी है। जिसको अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक अलवर तेजस्विनी गौतम अस्पताल पहुंची और घायल जवान का हाल चाल पूछा। पुलिसकर्मी को इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया है। डॉक्टर ने बताया कि पुलिसकर्मी के पैर में गोली फंसी हुई है। पुलिस अधीक्षक अलवर तेजस्विनी गौतम ने बताया कि देर रात कुछ गोतस्करों की सूचना के बाद पुलिस और क्यूआरटी के जवानों ने लक्ष्मणगढ़ कस्बे में घेराबंदी शुरू की थी। तभी गोतस्करों ने अपने आप को घिरा देखकर लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें क्यूआरटी के जवान मनीष कुमार के पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। फिलहाल जवान हालात ठीक है। लेकिन उसके पैर में गोली फंसी हुई है। डॉक्टर ने कहा कि गोली निकालने में ब्लडिंग हो सकती है या कोई नस को खतरा हो सकता है। इसलिए इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। इधर पुलिस ने गोतस्करों की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों में एक ढाई हजार रुपये का इनामी बदमाश भी है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। आरोपित पूर्व में गोतस्करी करके भागने में कामयाब हो गए थे। वहीं बहादुरी से मुकाबला कर बदमाशों को पकड़ने वाले मनीष और अन्य पुलिसकर्मियों को गैलंट्री प्रमोशन दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...