back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद में कोविड पीड़ितों से कीमती सामान लूटने के आरोप में दंपत्ति गिरफ्तार

हैदराबाद, 9 जुलाई (आईएएनएस)। यहां के सरकारी टीआईएमएस अस्पताल में काम करने वाले एक दंपति को कोविड मरीजों को लूटने और अस्पताल में कोविड पीड़ितों से कीमती सामान लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। साइबराबाद पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस सिलसिले में सात मामलों में पति-पत्नी चिंतालपल्ली राजू और लताश्री के पास से 10 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि बरामद सामानों में 16 तोला सोने के गहने और 80 तोला चांदी की पायल शामिल हैं। सात मामलों में इलाज के दौरान मरने वाले तीन मरीजों के शरीर से सोने के गहने चोरी करने वाले तीन मामले शामिल हैं, जबकि चार मामले उन मरीजों को लूटने से जुड़े हैं जो होश में नहीं थे। गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे चोरी के जेवर बेचने की कोशिश कर रहे थे। माधापुर के डीसीपी एम. वेंकटेश्वरू ने बताया कि पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अस्पताल से चोरी की घटनाओं में वृद्धि के बाद, पुलिस ने निगरानी तेज कर दी थी। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵