corona-positive-husband-and-wife-missing-from-home-case-filed-for-order-violation
corona-positive-husband-and-wife-missing-from-home-case-filed-for-order-violation

कोरोना पाॅजीटिव पति-पत्नी घर से गायब, आदेश उल्लंघन पर केस दर्ज

17/04/2021 कोरोना पाॅजीटिव पति-पत्नी घर से गायब, आदेश उल्लंघन पर केस दर्ज राजगढ़,17 अप्रैल (हि.स.)। लीमाचैहान थाना क्षेत्र के ग्राम हराना में रहने वाले व्यक्ति और उसकी पत्नी को कोरोना पाॅजीटिव रिपोर्ट आने पर होम काॅरेन्टाइन की सलाह दी गई थी। लेकिन वह घर से गायब मिले। पुलिस ने शनिवार को आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बारोल थाना लीमाचौहान निवासी सुजानसिंह (41) पुत्र गंगाराम सौंधिया ने बताया कि ग्राम हराना के कमलेश नागर और उसकी पत्नी की कोरोना पाॅजीटिव रिपोर्ट आने पर होम काॅरेन्टाइन की सलाह दी गई, लेकिन जब स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची तो दोनों घर से गायब मिले। उनके द्वारा कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन किया गया। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in