back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आठवीं मंजिल से गिरकर दसवीं के छात्र की मौत

मेरठ, 17 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ मे पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की अंसल टाउन कालोनी में बुधवार को रोज टावर की आठवीं मंजिल से गिरकर दसवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान शिवम यादव (15 साल) निवासी पल्लवपुरम अंसल टाउन कालोनी के तौर पर हुई है। शिवम यादव मोदीपुरम चौकी के पास स्थित डीएमए कालेज में कक्षा दस का छात्र था। ये हादसा उस समय हुआ जब शिवम बुधवार शाम को करीब 7 बजे रोज टावर स्थित कॉलोनी की आठवीं मंजिल पर ट्यूशन पढ़ने गया था, उसके बाद वह वापस नहीं आया। कालोनीवासियों की सूचना पर शिवम के परिजन रोज टावर पर पहुंचे, जहां सीड़ियो वाली गैलरी में उसका शव पड़ा था। कालोनी वासियों ने पुलिस को बताया कि रोज टावर की आठवीं मंजिल से गिरकर शिवम की मौत हुई है। पल्लवपुरम थाना प्रभारी अवनीश अष्टवाल ने बताया कि घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची थी, तब शिवम करीब आधे से वहां तड़प रहा था। मृतक के कान में मोबाइल की लीड लगी हुई थी। —आईएएनएस विमल/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...