back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोएडा में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर दो गुटों में झड़प

नोएडा, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। शाहदरा गांव के सेक्टर 144 में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। अधिकारी के अनुसार, सोमवार शाम को दो समूहों के बीच उस समय झड़प हो गई, जब एक ग्रूप के लोगों ने तेज आवाज में गाना बजाना शुरू कर दिया। जब दूसरे समूह के लोगों ने इसका विरोध किया, तो दोनों गुट में बहस हो गई। देखते ही देखते बहस ने मारपीट का रूप ले लिया और इस दौरान एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक अधिकारी ने कहा, हालांकि, जब तक वे पहुंचे, तब तक एक व्यक्ति घायल हो चुका था, जबकि शरारती लोग मौके से फरार हो चुके थे। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने आगे कहा, मेडिकल जांच के आधार पर हमने एनसीआर दर्ज किया है। जांच भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी समूह फिलहाल फरार है और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵