back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छपराः दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल पीएमसीएच रेफर

छपरा, 12 मार्च (हि.स.)। जिले के मकेर थाना क्षेत्र के चंदीला गांव के पास शुक्रवार तड़के छपरा-मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पीएमसीएच पटना भेजा गया है। मृतक मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र निवासी बताया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप वैन तथा कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी। घटना में कार सवार मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के 30 वर्षीय मोहम्मद नौशाद की मौत हो गयी। वह किसी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। घायलों में भेल्दी थाना क्षेत्र के बसौता गांव निवासी जमादार यादव के पुत्र भरत प्रसाद तथा एक अन्य शामिल है, जिसकी पहचान नहीं हो पायी है। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मोहम्मद नौशाद की मौत हो गयी। दो अन्य घायलों को गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है और शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लिए फैसले का ट्रांसपोर्ट, मंडियों और उद्योगों पर गहरा असर, सप्लाई चेन प्रभावित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए जब-जब कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जाती है, तब-तब इसका असर...
spot_img

Latest Stories

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵