chapra-gold-jewelery-businessman-arrested-in-jalandhar-gold-robbery-case
chapra-gold-jewelery-businessman-arrested-in-jalandhar-gold-robbery-case

छपरा के स्वर्ण आभूषण व्यवसायी जालंधर सोना लूट कांड के मामले में गिरफ्तार

छपरा, 5 मार्च (हिस)। पंजाब राज्य के जालंधर जिले के रामा मंडी थाना क्षेत्र में 80 करोड रुपए के सोना लूट मामले में संलिप्त एक स्वर्ण आभूषण व्यवसायी को जालंधर पुलिस ने छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा ढाला खेमाजी टोला गांव में छापेमारी कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार स्वर्ण आभूषण व्यवसायी मुन्ना प्रसाद गुप्ता है। रामा मंडी थाने के चार सदस्य पुलिस टीम ने मुफस्सिल थाना की पुलिस के सहयोग से छापेमारी की और उसे गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 में रामा मंडी मन्नापुरम फाइनेंस कंपनी का 80 करोड़ का सोना लूट लिया गया था। इस मामले में छपरा नगर थाना क्षेत्र के अरुण गुप्ता, बलिया जिले के दुबहर के राजू पटेल तथा गरखा थाना क्षेत्र के एक स्वर्ण आभूषण व्यवसायी को पुलिस के द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की निशानदेही पर स्वर्ण आभूषण व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है। स्वर्ण आभूषण व्यवसायी पर आरोप है कि लूट का सोना उसके यहां अपराधियों ने गिरवी रखा था। पुलिस ने जालंधर के सैनिक विहार के रहने वाले दो लोगों को सबसे पहले गिरफ्तार कर लिया। अब सात अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस तरह हुआ खुलासा मणाप्पुरम सोना लूटकांड पुलिस के लिए चुनौती था। इसके लिए छह लोगों की टीम तैयार की गई थी। पुलिस की एक टीम लुटेरों के बारे में जांच कर रही थी। इस दौरान पता चला कि लुटेरों की सक्रियता सैनिक विहार इलाके में देखी गई । पुलिस की टीम ने वहां कोठी में दबिश दी और वहां से सुखविंदर सिंह बब्बू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एक अन्य युवक सुरजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है। जिन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था, उनके तार फरीदाबाद, लुधियाना मणाप्पुरम लूटकांड से जुड़े थे। गिरफ्तार दोनों आरोपी पेशे से ट्रांसपोर्टर थे और वह बिहार- यूपी में ट्रक व टिप्पर चलाते थे। वहीं से वह यूपी, बिहार और ओडिशा के गिरोह के संपर्क में आ गए और एक नया गिरोह संगठित हो गया। गिरोह ने जालंधर के मणाप्पुरम फाइनांस कंपनी को चुना और यहां पर सुखविंदर सिंह व सुरजीत सिंह की मदद लेकर रामामंडी मणाप्पुरम लूटकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने इस गिरोह को बेनकाब करने के लिए टेक्नोलॉजी की सहायता ली। गिरोह नौ सदस्यीय थी। छह सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया था, जबकि तीन सदस्य इस गिरोह के लिए पूरी प्लानिंग कर ऑपरेट किए थे। सात लोगों में वह युवक भी शामिल थे, जिन्हाेेंने फरीदाबाद और लुधियाना में भी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए यूपी, बिहार व उड़ीसा में टीमों ने छापेमारी की। पिछले 4 वर्षों के अंदर इस गिरोह में शामिल बिहार तथा उत्तर प्रदेश के कई अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके अलावा लूट की सोना खरीदने वाले स्वर्ण आभूषण व्यवसाई भी पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in