back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीबीआई ने ट्रैफिक पुलिस के एसआई को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर (एसआई) को एक व्यक्ति से कथित तौर पर 22,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मुंडका जोन में तैनात एसआई जगमल सिंह देशवाल को भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। एसआई ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से अपने वाहनों को सड़क पर चलने की सुविधा के लिए 24000 रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की। राशि पर 22,000 पर बातचीत हुई। शिकायत के आधार पर जांच एजेंसी ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए टीम गठित की। सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 22 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने एसआई के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया, जिससे आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। सीबीआई ने उसे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और उसकी रिमांड की मांग की। अदालत ने अभियोजन पक्ष की दलील सुनने के बाद सीबीआई के कदम को मंजूर कर लिया और एसआई को 11 फरवरी तक की हिरासत में भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...