back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीबीआई ने कानपुर में ईपीएफओ अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने कानपुर में तैनात कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के एक प्रवर्तन निरीक्षक (इन्फोर्समेंट इंस्पेक्टर) को कथित तौर पर 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निरीक्षक की पहचान अमित कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रीवास्तव के खिलाफ उनके स्कूल के कर्मचारियों के लंबित भविष्य निधि (पीएफ) बकाया के निपटान के लिए शिकायतकर्ता से 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह आरोप लगाया गया है कि शिकायतकर्ता को कानपुर में ईपीएफओ से एक नोटिस मिला था, जिसमें उसे अपने कर्मचारियों के लंबित पीएफ बकाया के संबंध में दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया था। अधिकारी ने आगे कहा, आगे यह आरोप लगाया गया है कि पांच गैर-शिक्षण कर्मचारियों (नॉन टीचिंग स्टाफ) का पीएफ पिछले तीन वर्षो से जमा नहीं किया गया। यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने 4 लाख रुपये का अनुचित लाभ (रिश्वत) मांगा था और शिकायतकर्ता को धमकी दी थी कि यदि रिश्वत का भुगतान नहीं किया गया तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 3 लाख रुपये लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कार्यालय और आवास की तलाशी ली गई, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। आरोपी को लखनऊ की सीबीआई अदालत में विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵