back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई की कार्रवाई, आम्रपाली बायोटेक और उसके निदेशक नामजद

नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली स्थित आम्रपाली बायोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों सहित अन्य के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में मामला दर्ज किया है और उनके परिसरों की तलाशी ली है। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी ने पंजाब नेशनल बैंक और तत्कालीन ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शिकायत पर आम्रपाली बायोटेक इंडिया और धोखाधड़ी के आरोप में इसके निदेशकों सुनील कुमार, सुधीर कुमार चौधरी, राम विवेक सिंह, सीमा कुमारी और सुनीता कुमारी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह आरोप लगाया गया है कि आम्रपाली बायोटेक और उसके निदेशकों ने बैंक को धोखा दिया और बिहार के राजगीर और बक्सर में खाद्य उत्पादों जैसे जैम, सॉस, अचार, कॉर्नफ्लेक्स आदि के निर्माण के लिए स्वीकृत और वितरित 47.97 करोड़ रुपये की ऋण राशि का दुरुपयोग किया। अपने निजी लाभ के लिए बैंक को धोखा देने और जनता के पैसे का गबन करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, ऋण राशि पर ब्याज के अलावा 35.25 करोड़ रुपये का कथित नुकसान बैंक को हुआ, जो 1 जुलाई 2016 को एनपीए की तारीख से बकाया है। एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई की कई टीमों ने आरोपी के परिसरों की तलाशी ली, जिसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵