back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार से भीतरी शहर में दहशत फेलाने का मामला: पकड़ में आया दूसरा बदमाश

जोधपुर, 30 जून (हि.स.)। शहर में गत दिनों बनाड़ से होती हुई कार ने भीतरी शहर राजमहल स्कूल तक दहशत फैलाई थी। कार से उतर कर एक बदमाश भाग गया। कार सीट के पास बैठे एक युवक को पकड़ा गया था। उसके पास से अवैध पिस्टल जब्त की गई। पुलिस ने दूसरे अभियुक्त को नामजद कर उसे भी गिरफ्तार कर अपनी अभिरक्षा में लिया है। अब तक पूछताछ में सामने आया कि वह आसोप में अपने किसी दोस्त की जन्म दिन की पार्टी में आया था। कार भी उसके रिश्तेदार की है। साथ वाले मित्र को पिस्टल दे दी थी। सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि तीन चार दिन पहले एक ब्रेजा कार शहर में दौड़ती रहने पर उसे पकडऩे का प्रयास किया गया था। तब जिला स्पेशल टीम ने और सदर कोतवाली पुलिस ने कार को राजमहल स्कूल के पास में रोका था। एक युवक गाड़ी से उतर कर भाग गया था। कार में सवार एक युवक बकरामंडी निवासी आमिर हुसैन उर्फ अबुल हसन को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से एक अवैध पिस्टल जब्त हुई थी। कार से भागने वाले शख्स की पहचान बाड़मेर जिले के बालोतरा स्थित जानवीअसे के पास निवासी निजामुद्दीन पुत्र कमरूद्दीन के रूप में की गई। उसे भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने एक दोस्त की जन्म दिन की पार्टी में आसोप आया था। जहां से भीतरी शहर में अपने ननिहाल की तरफ जा रहा था। पिस्टल उसकी है और उसने आमिर हसन को कुछ देर रखने के लिए दे दी थी। गाड़ी भी उसके रिश्तेदार की है। फिलहाल पुलिस अभियुक्त से पिस्टल लाने का स्त्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵