back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुत्ता दफनाने को लेकर चली गोलियां

नई दिल्ली, 13 जून (हि.स.)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में कुत्ता दफनाने को लेकर कुछ लड़कों ने दो भाइयों से झगड़ाकर उन पर गोलियां चला दीं। गनीमत यह रही कि फायरिंग में दोनों युवक बाल-बाल बच गए। वारदात के बाद आरोपित उसे फिर देख लेने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित कुलदीप (30) परिवार के साथ शक्ति गार्डन, ज्योति नगर इलाके में रहता है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार देर रात को कुलदीप का पालतू कुत्ता बीमारी के बाद मर गया। देर रात करीब 12.30 बजे कुलदीप अपने भाई रोहित के साथ कुत्ते को लेकर पास के खाली मैदान में दफनाने चले गए। दोनों भाई अभी मिलकर गड्ढा खोद ही रहे थे कि इस दौरान पास में रहने वाले अमर, सोनू चिकना और एक अन्य युवक वहां आ गए। तीनों ने कुलदीप से कहा कि कुत्ता यहां न दफनाए। इसको लेकर आरोपी कुलदीप व रोहित से तू-तू-मैं-मैं करने लगे। कहासुनी के दौरान एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर दोनों को धमकाना शुरू कर दिया। दोनों भाई डरकर भागने लगे। आरोपितों ने भागते हुए ही दोनों पर कई राउंड गोलियां चलाई। इसके बाद आरोपी दोनों को फिर देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। शनिवार को कुलदीप ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस कुलदीप व रोहित से भी पूछताछ कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

संसद में कुत्ते के साथ एंट्री पर बवाल! रेणुका चौधरी की दो टूक-कोई नियम नहीं तोड़ा, कार्रवाई करनी हैं तो कर लें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी द्वारा संसद परिसर में अपने पालतू कुत्ते को लाए जाने का मामला लगातार...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...