back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रीवा में दुष्कर्म के आरोपी महंत के मददगार के कांप्लेक्स पर बुलडोजर चला

रीवा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के राजनिवास में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी महंत सीताराम दास महाराज के मददगार संजय त्रिपाठी के कांप्लेक्स पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। बताया जा रहा है कि महंत सीताराम ने पिछले दिनों रीवा के राजनिवास में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था और फरार हो गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में ही एक कार्यक्रम में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उसके बाद पुलिस ने महंत को गिरफ्तार किया और उनके पुश्तैनी मकान को ढहा दिया। बाद में यह बात सामने आई कि इस अपराध में महंत की मदद संजय त्रिपाठी और उसके भांजे ने की थी। महंत के मददगार संजय और उसके भांजे को गिरफ्तार करने के बाद प्रशासन ने उसके रेलवे ब्रिज के करीब बने कांप्लेक्स के कुछ हिस्से पर बुलडोजर चलाया है। यह कार्रवाई भारी सुरक्षा बल की तैनाती के बीच हो रही है। जिलाधिकारी मनेाज पुष्प ने संवाददाताओं को बताया है कि संजय त्रिपाठी ने सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य किया है, जिस पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में सहयोग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। –आईएएनएस एसएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵