back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बुल्गारिया ने दुर्घटना पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

सोफिया, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बुल्गेरियाई सरकार ने दो भीषण दुर्घटनाओं में मारे गए 54 लोगों के लिए बुधवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को उत्तरी मैसेडोनिया के 50 से अधिक पर्यटकों को ले जा रही एक बस राजधानी सोफिया से लगभग 40 किमी दक्षिण में एक राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है। उधर, पूर्वी बुल्गारिया के रोयाक गांव में सोमवार दोपहर एक नसिर्ंग होम में आग लगने से नौ बुजुर्गों की मौत हो गई। बुल्गेरियाई सरकार ने एक बयान में पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सरकार ने कहा कि सभी राज्य संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज झुकाया जाएगा। बुल्गेरियाई राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने मंगलवार को उत्तरी मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री जोरान जेव के प्रति संवेदना व्यक्त की। उसी दिन बुल्गारिया के कार्यवाहक प्रधानमंत्री स्टीफन यानेव के साथ अपनी बैठक के बाद, जेव ने कहा कि उत्तरी मैसेडोनिया भी बस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा करेगा। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵