back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पारिवारिक विवाद में भाई ने तेजाब फेंक किया बहन को जख्मी

दरभंगा, 03 जून (हि.स.)। दरभंगा में एक पारिवारिक विवाद में भाई ने अपनी बहन पर तेजाब फेक दिया। जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमनगर मोहल्ला में भाई द्वारा अपनी बहन पर तेजाब से हमला कर उसे जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि घटना का मुख्य कारण पारिवारिक विवाद है। इस घटना में पीड़िता कमला कुमारी के सिर, चेहरे और कंधे पर जख्म बन गए हैं। कमला कुमारी ने अपने भाई तुलसी पर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाया है।उसने बताया कि उसके बच्चे ने भगवती घर के पास पेशाब कर दिया था। इसी को लेकर मंगलवार की रात को भाई से उसकी कहासुनी हो गयी। इसी दौरान तुलसी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद उसने 100 नंबर पर फोन किया। रात में पुलिस उसके घर आयी। पुलिसकर्मी उल्टे उसे ही डांटने लगे। बुधवार की सुबह वह थाने गई। इसके बाद भी पुलिस ने केस नहीं लिया। उधर, स्थानीय लोगों के अनुसार तुलसी साह की बहन कमला कुमारी मायके में ही रहती है। उनका घर संकीर्ण जगह पर बना हुआ है। इसके कारण बच्चों के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती है। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब किसी मीडियाकर्मी ने बुधवार की शाम को एसएसपी के बनाए ग्रुप में इस बात की सूचना दी। एसएसपी बाबू राम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि मारपीट की इस घटना में तुलसी भी घायल हुआ है। उसका इलाज डीएमसीएच में कराया गया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि फिलहाल सूचना के आधार पर तुलसी साह को हिरासत में लिया गया है। तुलसी ने भी अपनी बहन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कमला कुमारी ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...