back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बम की धमकी वाले ई-मेल से भोपाल के स्कूलों में खलबली

भोपाल, 13 मई (आईएएनएस)। भोपाल के कई स्कूलों को शुक्रवार को फर्जी ई-मेल से धमकी वाले ईमेल मिले, जिससे छात्र और स्कूल प्रबंधन कई घंटों तक दहशत में रहे। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, राज्य पुलिस द्वारा घंटों तलाशी के बाद भी कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। धमकी भरे ई-मेल प्राप्त करने वाले अधिकांश स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आते हैं, जहां कक्षा 12 के छात्र शुक्रवार को अपनी अंतिम परीक्षा दे रहे थे। स्कूल के अधिकारियों द्वारा प्राप्त ई-मेल में लिखा था कि तुम्हारे स्कूल में दो शक्तिशाली बम हैं, तुरंत पुलिस को बुलाओ.. यह कोई मजाक नहीं है, दोहराता हूं, यह मजाक नहीं है। सैकड़ों जि़ंदगियां मौत के अधर में लटकी हुई हैं, जल्दी से काम करो, क्योंकि अभी भी समय है वरना सब खत्म हो सकता है। यह मत कहना कि आपको चेतावनी नहीं दी गई थी। अब सब कुछ सिर्फ आप पर निर्भर करता है। ई-मेल प्राप्त करने के तुरंत बाद, अधिकारियों ने पुलिस को सतर्क किया और तत्काल तलाशी अभियान के लिए अनुरोध किया। एक स्कूल के प्रिंसिपल ने टीटी नगर पुलिस स्टेशन को लिखा, हमें नियमित अंतराल पर लगभग 50 धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए, जिसमें कहा गया कि हमारे स्कूल में दो बहुत शक्तिशाली बम हैं। हमारे स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों की अंतिम परीक्षा चल रही है, इसलिए आपसे अनुरोध है कि कृपया जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करें। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कूलों में बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड के साथ तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। बाद में, पुलिस आयुक्त मकरंद देवस्कर ने मीडिया को बताया कि यह एक नकली बम की धमकी थी और तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। देवस्कर ने कहा, साइबर पुलिस स्कूलों को ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जो कोई भी दहशत पैदा करने में शामिल पाया जाएगा, उसे कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा। यह नकली बम की धमकी अप्रैल में बेंगलुरु के कई स्कूलों को मिली धमकी के समान थी। इस महीने की शुरूआत में, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला हेल्पलाइन सहित हेल्पलाइन नंबरों पर कम से कम 50 कॉल किए, जिससे भोपाल रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई, जिससे दहशत फैल गई। हालांकि, यह एक धोखा निकला। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...