bomb-blast-near-mosque-in-banka-madrassa-demolished
bomb-blast-near-mosque-in-banka-madrassa-demolished

बांका में मस्जिद के पास बम विस्फोट, मदरसा ध्वस्त

पटना/बांका, 08 जून (हि.स.)। बिहार के बांका जिले के टाउन थाना इलाके के नवटोलिया में स्थित एक मदरसा में मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे विस्फोट हुआ। इससे मदरसा का भवन पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस मदरसा के पास मस्जिद भी है। घटना में कुछ लोग घायल भी हुए है लेकिन प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के कुछ घंटो बाद बांका एसपी अरविन्द कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। तहकीकात जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मस्जिद के पास जोरदार बम विस्फोट हुआ। इसमें मदरसा पूरी तरह ध्वस्त होकर गिर गया। टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि कुछ लोगों ने घटना को जानबुझकर अंजाम देेने की बात कही है तो कुछ लोगों ने इससे इंकार किया है। टाउन थाना अध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आखिर विस्फोट किसने किया और कैसे हुआ इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घायलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। बम विस्फोट की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भागलपुर से बुलाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in