boisar-action-on-police-gamblers
boisar-action-on-police-gamblers

बोईसर : पुलिस की जुआरियों पर कार्यवाही

मुंबई,07 मार्च (हि.स.)।बोईसर के शिवाजीनगर इलाके में चल रहे जुए के एक अड्डे पर कार्यवाही कर पुलिस ने नौ लोगो पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 17 हजार की नगदी भी जप्त की है। जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर नगर में जुए के अड्डे के संचालित होने की जानकारी पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे को मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जुआरियो के अड्डे पर छापेमारी कर नौ जुआरियो पर केस दर्ज किया है।पुलिस की कार्यवाही के बाद जुआरियों के खेमे से हड़कंप मचा हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/योगेंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in