back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बोगतुई हत्याकांड: सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट को सौंपी प्रोग्रेस रिपोर्ट

कोलकाता, 2 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में 21 मार्च, 2022 को हुए नरसंहार की जांच एजेंसी की समानांतर जांच और तृणमूल कांग्रेस के पंचायत उप प्रमुख वडू शेख की हत्या के पीछे के कारणों पर एक प्रगति (प्रोग्रेस) रिपोर्ट सौंपी। बोगतुई नरसंहार में कुल 10 लोगों की मौत हुई थी। पता चला है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव की खंडपीठ को सौंपी गई प्रगति रिपोर्ट में सीबीआई ने जांच में अपने अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों का ब्योरा दिया है। इसके अलावा यह भी पता चला है कि केंद्रीय एजेंसी ने रिपोर्ट में अदालत को सूचित किया है कि मामले के दो आरोपियों को निचली अदालत ने सीबीआई को बिना बताए जमानत दे दी है। मुख्य न्यायाधीश श्रीवास्तव ने सीबीआई से निचली अदालत के उस निर्देश की प्रति जमा करने को कहा है, जिसमें दोनों आरोपियों को जमानत दी गई थी। अगली सुनवाई 10 मई 2022 को निर्धारित की गई है। याचिकाकतार्ओं में से एक के वकील एडवोकेट फिरोज एडुल्जी ने कहा कि निचली अदालत ने दोनों आरोपियों को इसलिए जमानत दी है, क्योंकि दोनों नाबालिग थे। एडुल्जी ने खंडपीठ से उनकी जमानत रद्द करने की भी अपील की। उन्होंने यह भी मांग की है कि मामले की केस डायरी कलकत्ता उच्च न्यायालय में पेश की जाए। 21 मार्च को बर्सल पंचायत के तृणमूल कांग्रेस के उप प्रमुख वडू शेख की बोगतुई में हत्या कर दी गई थी। इसके तुरंत बाद कम से कम 12 घरों में आग लगा दी गई। पश्चिम बंगाल पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सबसे पहले जांच अपने हाथ में ली थी। हालांकि इसके बाद इस मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में अपील की गई थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय के लगातार आदेशों के बाद, सीबीआई वर्तमान में दो समानांतर जांच कर रही है – पहली नरसंहार को लेकर, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई और दूसरी वाडु शेख की हत्या के मामले में जांच जारी है। जांच कर रहे सीबीआई के अधिकारियों को संदेह है कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन पर प्रतिद्वंद्विता बोगतुई नरसंहार के पीछे मुख्य कारणों में से एक है। सीबीआई के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, दोनों प्रतिद्वंद्वी गिरोह राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हैं। पिछले साल जनवरी में वडू शेख के रिश्तेदार बाबर शेख की भी हत्या कर दी गई थी। हालांकि मामला अभी तक सुलझा नहीं है, इसी बीच वाडु शेख के करीबियों ने आरोप लगाया है कि पलाश शेख और सोना शेख जैसे उनके प्रतिद्वंद्वियों की हत्या में भूमिका है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵