back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश में मालवाहक जहाज से टकराने के बाद नौका डूबी, 6 की मौत

ढाका, 21 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहर नारायणगंज जिले में रविवार को एक नौका के दूसरे जहाज से टकराने और पलट जाने के बाद बचाव दल ने एक नदी से 6 शव बरामद किए हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। नारायणगंज जिले के पुलिस प्रमुख जयदुल आलम ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि नारायणगंज जिले में शीतलाख्य नदी में मालवाहक जहाज की चपेट में आने के बाद एमवी अफसर उद्दीन नाम की नौका डूब गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उनके हवाले से कहा, अब तक 3 महिलाओं, 2 बच्चों और एक पुरुष सहित 6 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। अधिकारी के अनुसार, करीब 25 से 30 यात्रियों को लेकर नौका दोपहर करीब 2 बजे नदी में डूब गई। आलम ने कहा कि एक व्यक्ति के लापता होने की पुष्टि हुई है। लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोटरे ने लापता लोगों की संख्या दर्जनों बताई और आशंका जताई कि तलाश और बचाव अभियान के जारी रहने से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बांग्लादेश की नदी पुलिस ने मालवाहक जहाज एमवी रूपशी-19 को जब्त कर लिया और उसके मालिक और चालक दल के 8 अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया। बांग्लादेश के जहाजरानी मंत्रालय ने लापरवाही के दावों पर गौर करने के लिए एक समिति का गठन किया है क्योंकि सोशल मीडिया पर पाए गए डूबती नौका के फुटेज में यात्रियों को दहशत में चिल्लाते हुए दिखाया गया है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵