back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के सुपौल में बर्ड फ्लू की दस्तक, 250 से अधिक मुर्गे मारे गए

सुपौल, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सुपौल जिले के सदर प्रखंड में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद जिला प्रशासन एहतियाती कदम उठा रही है। इस दौरान एक किलोमीटर परिधि के सभी गांवों में मुर्गे, मुर्गियों के मारने का काम शुरू कर दिया गया है। पिछले 24 घंटे में 250 से अधिक मुर्गे, मुर्गियों को मार दिया गया है। दरअसल, सुपौल के सदर प्रखंड के छपकाही गांव के कुछ वाडरें में मरे मुर्गे, मुर्गियों से लिए गए सैंपलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है। सुपौल के प्रभारी जिला पशुपालन पदाधिकारी रामाशंकर झा ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि बर्ड फ्लू की पुष्टि की रिपोर्ट बुधवार की देर शाम मिली थी, जिसके बाद विभाग द्वारा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 258 मुर्गे, मुर्गियों, 37 बत्तख और 2 हंसों को मार दिया गया है। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के मामले में छपकाही गांव को केंद्र माना गया है। इसके एक किलोमीटर की परिधि में सभी गांवों के मुर्गे, मुर्गियों को मारा जा रहा है। इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया इस इलाके में कहीं भी मुर्गा फार्म नहीं है, जो राहत की बात है। झा ने आगे हालांकि ये भी कहा कि ज्यादा चिंता वाली बात नहीं है। पिछले एक सप्ताह के दौरान कहीं से मुर्गा, मुर्गी मरने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि करीब दो सप्ताह पहले छपकाही गांव के वार्ड 1 से लेकर 11 तक में कुछ मुर्गे-मुर्गियों और बत्तख की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद जांच के लिए सैंपल भेजे गए जहां बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि की गई है। –आईएएनएस एमएनपी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...