back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीरभूम हिंसा : सीबीआई ने रामपुरहाट में खोला अस्थायी कैम्प ऑफिस

नयी दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रामपुरहाट के सरकारी गेस्ट हाउस में अस्थायी कैम्प ऑफिस खोला है। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ही बीरभूम हिंसा की जांच कर रही है। रामपुर हाट में गत 21 मार्च को अज्ञात लोगों ने कुछ घरों में आग जलाकर आठ लोगों की हत्या कर दी थी। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करके 10 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुये सीबीआई को इसके जांच के आदेश दिये थे। सीबीआई की टीम 25 मार्च को बीरभूम पहुंची और घटनास्थल से नमूने एकत्रित किये। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोपियों को शरण देने का आरोप लगाया है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मामले को ढंकने का आरोप भी लगाया है। तृणमूल कांग्रेस ने सभी आरोपों से इनकार किया है। सीबीआई को जांच की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद राज्य सरकार ने कहा कि वह मामले की निष्पक्ष जांच में एजेंसी की मदद करेगी। गौरतलब है कि गत 21 मार्च तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं रामुपर हाट गांव के स्थानीय उपाध्यक्ष भादू शेख की मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद भड़की भीड़ ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया था। अगले दिन पुलिस ने महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों के जले शव बरामद किये थे। –आईएएनएस एकेएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...