back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : महंगी हुई तो लुटेरों ने सरसों तेल को भी बनाया निशाना

मुजफरुपर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। सरसों तेल के मूल्य में वृद्घि क्या हुई, चोर अब सरसो तेल को भी निशाना बनाने लगे। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में सामने आया है जब कार पर सवार चोरों ने एक ट्रक में लदे 40 लाख रुपये का सरसो तेल लूट लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को नारायणपुर अनंत क्षेत्र के एक गोदाम से सारण के लिए एक ट्रक पर सरसो तेल के डब्बे लाद कर भेजा गया। ट्रक चालक राजेश कुमार रविवार की रात में रामदयालु स्थित मलंग स्थान पर सड़क के किनारे ट्रक को खड़ाकर अपने घर जाकर सो गया और सह चालक ट्रक के ही केबिन में सो गया। इसी दौरान एक कार पर सवार होकर छह की संख्या में आए अपराधी ट्रक स्टार्ट कर ले भागे। अपराधियों ने सह चालक महेंद्र कुमार की जमकर पिटाई की और उसे घायल अवस्था में मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी गांव के समीप बेहोशी की हालत में फेक ट्रक लेकर फरार हो गए। बाद में मनियारी पुलिस गश्ती के दौरान सह चालक को देखा तब उसे उठाकर ले आई और अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुजफ्फरपुर (नगर) पुलिस उपाधीक्षक रामनरेश पासवान ने बताया है कि आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि लूटे गए सरसो तेल के कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...