back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार पुलिस ने महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले साइबर अपराधियों का विवरण गूगल, फेसबुक, ट्वीटर से मांगा

पटना, 5 मार्च (आईएएनएस)। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गूगल, फेसबुक और ट्वीटर से साइबर अपराधियों का विवरण मांगा है। ईओयू के अतिरिक्त महानिदेशक नैय्यर हसनैन खान ने गूगल, फेसबुक और ट्वीटर के भारत प्रमुख से कहा है कि वह बिहार के आम लोगों को धमकी देने वाले और ब्लैकमेल करने वाले अपराधियों का विवरण दें। गत कुछ माह के दौरान साइबर अपराधी पहले महिलाओं को वीडियो कॉल करते हैं और फिर उस कॉल का स्क्रीनशॉट लेकर उन महिलाओं को ब्लैकमेल करते हैं। अधिकारी ने बताया कि बिहार में सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेल करने के ऐसे 40 मामले हुये हैं और राज्य के विभिन्न थानों में इसके संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उन्होंने बताया कि तीनों प्लेटफॉर्म को सभी 40 प्राथमिकी का विवरण दे दिया गया है। अगर ये तीनों इस विषय में कोई कार्रवाई नहीं करते तो उन्होंने अपराध दंड संहिता की धारा 91 के तहत अगल से नोटिस दिया जायेगा। इन तीनों प्लेटफॉर्म के मुख्यालय में ईमेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को दो माह के भीतर इन मामलों को सुलझाने के लिये कहा गया है। –आईएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...