back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : पूर्णिया में पाइप लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 8 मजदूरों की मौत

पूर्णिया, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया में सोमवार को तड़के एक अनियंत्रित ट्रक के सड़क के किनारे पलट जाने से आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक सिलीगुड़ी से जम्मू जा रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाइप लदा एक ट्रक जो सिलीगुड़ी से जम्मू जा रहा था, जलालगढ़ थाना के सीमा काली मंदिर से आगे झाझा चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बड़े गड्ढे में पलट गया। इस ट्रक पर 16 मजदूर बैठे थे। इस घटना में आठ मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि आठ मजदूर घायल हो गए। पूर्णिया (सदर) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) एस के सरोज ने आईएएनएस को बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी राहत और बचाव के लिए पहुंची। हादसे में मारे गए सभी लोग राजस्थान के रहने वाले बताए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक और सहचालक को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...